Doordrishti News Logo

छह दिवसीय महिला आत्मरक्षा शिविर संपन्न

जोधपुर,छह दिवसीय महिला आत्म रक्षा शिविर संपन्न। राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में छह दिवसीय महिला आत्म रक्षा शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रधानाचार्य डाॅ.अजय माथुर ने बताया कि राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में छः दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 70 से अधिक छात्राएं आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सीख कर लाभान्वित हुईं। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला शक्ति आत्म रक्षा केन्द्र,पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर,पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।

नवीन राज्य महिला नीति 2020 के अन्तर्गत संस्थान की छात्राओं के लिए अमृत जीनगर,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त,पुलिस परामर्श केन्द्र, जोधपुर की टीम द्वारा छात्राओं के उत्थान हेतु महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम महाविद्यालय के मुख्य हॅाल में आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें – चौपानी हाउसिंग बोर्ड के एक मकान से सोने चांदी और नकदी चोरी

कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं को मास्टर ट्रेनर सुशीला,निर्मला एवं धर्माराम ने अलग-अलग सत्र में विभिन्न परिस्थितियों जैसे चैन स्नेचिंग,बैग स्नैचिंग एवं अचानक हुए हमले आदि में बचाव हेतु आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सरलता पूर्वक सिखाईं।

कार्यक्रम के अंतिम दिन आयोजित विशेष सत्र में हेड कांस्टेबल शारदा पूनिया ने साइबर सिक्योरिटी पर जागरूकता हेतु वर्तमान में चल रहे डिजिटल अरेस्ट,साइबर धोखाधड़ी आदि के नवीन उदाहरणों से छात्राओं एवं समस्त स्टाफ सदस्यों को अवगत कराया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

प्रधानाचार्य डाॅ.अजय माथुर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज के युग में इस प्रकार के प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी हैं,इससे छात्र-छात्राओं का आत्म विश्वास विकसित होता है।

संस्थान में सफलता पूर्वक आयोजित इस छः दिवसीय कार्यक्रम के संचालन हेतु प्रभारी डॉ.शालिनी गगर्,सहसंयोजक टीआर राठौड, कमेटी सदस्य अंजू चौधरी,सरोज चौधरी,मंजू चैधरी,डॉ.अर्चना जोशी व ललिता मीणा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढें – महाराष्ट्र विधानसभा व राज्य उप चुनाव में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026