Doordrishti News Logo

नर्सेज की मांगों को लेकर प्रमुख शासन सचिव को ज्ञापन सौंपा

जोधपुर,नर्सेज की मांगों को लेकर प्रमुख शासन सचिव को ज्ञापन सौंपा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव,गायत्री राठौर के उम्मेद अस्पताल आगमन पर नर्सेज की विभिन्न माँगों को लेकर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात करके नर्सेंज की विभिन्न मांगों से अवगत करवा कर निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।

राजस्थान नर्सेंज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि नर्सेज की प्रमुख माँगों में नर्सेंज कैडर रिव्यू किया जाए। डीपीसी समय पर नहीं होने के कारण अधिकांश नर्सेंज अपने सेवा काल में केवल एक पदोन्नति लेकर ही सेवानिवृत हो रहे हैं इसलिए समयबद्ध पदोन्नती करवाई जाय, मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (MACP) के तहत नर्सेज के 27 वर्ष के सेवाकाल पूर्ण होने पर अग्रिम पदोन्नति पद के पे लेवल एल 16 देने के आदेश जारी किये जाए।

ये भी पढ़ें – चार महिने पहले ट्रक लूटने का फरार आरोपी पकड़ा

जनवरी 2023में नर्सिंग अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी किंतु न्यायालय द्वारा उस पर रोक लगा दी गई। जिससे पदस्थापना सूची जारी नहीं हुई है। इसलिए सरकार द्वारा न्यायालय में उचित पक्ष रखकर पदस्थापन सूची शीघ्र जारी करवाई जाए।

नए-नए विभाग खोलने के साथ ही नर्सेज के पद सृजित करके पदस्थापन किया जाय ताकि सरकार के मंशा अनुसार आमजन को लाभ मिल सके। पिछली सरकार द्वारा जोधपुर जिले मे स्थानांतरण पर लगाई गई रोक को हटाकर अघोषित स्थानांतरण रोक को हटाकर बाहरी जिलों के कर्मचारियों को अपने इच्छित स्थान पर स्थानांतरण के अवसर दिए जाएं आदि मांगे सम्मिलित हैं।

उक्त सभी मांगों पर प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने गहनता से सुन कर उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।
संगठन के प्रतिनिधि मंडल में अर्चना अग्रवाल,नृसिंह परिहार,नैना चौधरी, कुसुम जोशी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – चौपानी हाउसिंग बोर्ड के एक मकान से सोने चांदी और नकदी चोरी

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026