Doordrishti News Logo

बालअपचारी से सवा छह किलो गांजा बरामद

  • प्लास्टिक कट्टे में ले जा रहा था
  • गांजे से अर्जित 2.50 लाख भी बरामद
  • स्कूटी जब्त

जोधपुर,बालअपचारी से सवा छह किलो गांजा बरामद। कमिश्ररेट की सरदारपुरा पुलिस ने बाल अपचारी को निरूद्ध करते हुए उसके पास से छह किलो 306 ग्राम गांजा बरामद किया है। नशीले पदार्थ से अर्जित दो लाख पचास हजार रुपए भी जब्त किए गए। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की गई है।

यह भी पढ़िए- दुकान से चांदी की पायलें चुराकर ले जाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन से ओलम्पिक चौराहा के पास में पुलिस की तरफ से वाहनों की चेकिँंग की गई। तब एक स्कूटी सवार लडक़ा पुलिस को देखकर पीछे से गाड़ी को मोड़ कर भागने लगा। इस पर उसे ईदगाह रोड पर पीछा कर पकड़ा गया। उसके पास में प्लास्टिक कट्टे में छह किलो 306 ग्राम गांजा मिला। उसके पास से गांजे से अर्जित 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि भी जब्त की गई।

इसे भी पढ़ें- 155 पुलिसकर्मियों ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में चलाया अभियान

बरामद हुए गांजे की बाजार कीमत 60 हजार रूपए है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज करते हुए बाल सुधार गृह भिजवाया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस की टीम में प्रशिक्षु एसआई रीना,हैडकांस्टेबल बजरंग मीणा,कांस्टेबल कैलाश राजपुरोहित,राकेश एवं मुकेश शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026