Doordrishti News Logo

बहनें बंदी भाईयों की कलाइयों पर नहीं सजा पाई राखी

  • जोधपुर केेंद्रीय कारागार
  • जोधपुर जेल ने बहनों से उनकी सौगात लेकर रख ली
  • नहीं मिलने दिया भाई बहन को फेस टू फेस

जोधपुर,बहनें बंदी भाईयों की कलाइयों पर नहीं सजा पाई राखी
भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन आज शहर में एक तरफ वे बहनें खुशी और उल्लास के साथ मना रही है तो दूसरी तरफ उन बहनों का दर्द भी आज छलक आया। आंखों में भावुकता के क्षण देखने को मिले। जब वे केंद्रीय कारागार में बंद अपने भाईयों को राखी बांधने पहुंची। यहां पर बहनों को पहले तो लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी, दूसरी ओर लंबी लाइन में भी लगना पड़ा। इतना ही नहीं वे अपने भाईयों की कलाइयों पर राखी नहीं सजा पाई। जेल प्रशासन ने बहनों से राखी और अन्य सामग्री लेकर रख ली। वह क्षण काफी भावुक था जब बहनें बड़ी आशा के साथ यहां भाईयों को राखी बांधने पहुंची। साल में एक बार भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन आता है तो बहनों के चेहरों पर अलग ही खुशी होती है। मगर कुछ बहनों की तकदीर में कुछ और ही लिखा होता है जब उनका भाई किसी मुसीबत में होता है।

यह भी पढ़िए- मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह सम्पन्न,26 प्रतिभाओं सम्मान

जोधपुर केेंद्रीय कारागार पहुंची आज कई बहनों को अपने भाईयों का दीदार नहीं हो सका। उनका रक्षा बंधन महज औपचारिकता पूर्ण रह गया। जब जेल प्रशासन ने मिलना तो दूर मिठाई तक अंदर लेने से मना कर दिया। बहनों का दर्द छलक गया और वे भावुकता के ऐसे क्षण में आ गई मानों अब आंखे छलक ही जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026