सिद्धि जौहरी को मिला राजस्थान सशक्त एवं प्रभावशाली नारी सम्मान
जोधपुर, ब्रजभूमि फॉउन्डेशन के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रम नारी शक्ति को प्रणाम के तहत आज संपूर्ण राजस्थान से चयनित 51 प्रभावशाली नारी शक्ति को प्रदेश अध्यक्ष डॉ निधि सिंह टाक के निर्देशन में सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस फाउंडेशन की एडवाइजर प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी है। जोधपुर से सिद्धि जौहरी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर, आगरा की समाज सेविका रूबी चौधरी, निर्भया स्क्वाड, जयपुर की नोडल ऑफीसर डीसीपी सुनीता मीणा, भाटी ग्रूप ऑफ इंडस्ट्री के चेयरमेन हेमंत भाटी,जीवम एजुकेशन के चेयरमेन डॉ दिलीप मोदी, रावत एजुकेशन ग्रूप के चेयरमेन बीएस रावत,नीरजा मोदी,समाज सेविका सुखख्म चतुर्वेदी और नारी शक्ति को प्रणाम की इंडिया वाइस प्रेसिडेंट शाजिया शेख,ब्रजभूमि फाउंडेशन के फाउंडर अश्विन चौधरी व राजस्थान की वाइस प्रेसिडेंट अलका भाटी उपस्थित थी।
51 महिलाओं का हुआ सम्मान
सम्पूर्ण राजस्थान से आई सम्मानित सभी नारी शक्ति क़ा चयन उनके कार्यों की प्रोफाइल के आधार पर किया गया था। शिक्षा,कला,साहित्य,खेल,समाज सेवा,पत्रकारिता,वकालत,स्वास्थ, संगीत व युवा वर्ग में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रही 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी अतिथिगण ने सभी महिलाओ को उनके कार्यों के लिये प्रोत्साहित किया और आत्म निर्भरता को लेकर सभी महिलाओ को प्रेरित किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

