Shraadh Paksha started, offerings were made in water lakes

श्राद्ध पक्ष शुरू,जलसरोवरों में किया तर्पण

  • मनाया पूर्णिमा का श्राद्ध
  • सर्वपितृ अमावस्या दो को

जोधपुर,श्राद्ध पक्ष शुरू,जलसरोवरों में किया तर्पण। भारतीय संस्कृति में दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति तथा उनके प्रति श्रद्धा से जुड़ा पर्व श्राद्ध मंगलवार को आरंभ हो गया। श्राद्ध पक्ष की शुरुआत इस बार अनंत चतुर्दशी के दिन मंगलवार से हुई। प्रथम दिन पूर्णिमा का श्राद्ध मनाया गया। इस अवसर पर जल सरोवरों में पितरों का तर्पण किया गया।

यह भी पढ़ें – गैराज में खड़ी गाड़ियों के शीशे फोड़े,नगदी व लेपटॉप चुराया

पितृपक्ष का समापन दो अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा और 3 अक्टूबर को नान श्राद्ध के साथ नवरात्रा की शुरुआत भी होगी। आज भी लोगों ने पूर्णिमा का श्राद्ध मनाया और तर्पण आदि कार्य किए। सनातन धर्म के अनुसार मनुष्य पर तीन ऋण होते हैं,जो देव,ऋषि व पितृ ऋण हैं। श्राद्ध पक्ष के दौरान पिंडदान व तर्पण करने से पितृ ऋण चुकाने का फल मिलता है। इस समय विधि विधान से उनका श्राद्ध कर्म कर पितरों से आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

पंडितों ने बताया कि जो तिथि मध्याह्न काल में स्पर्श करती है उस दिन श्राद्ध निकालने का विधान है। पूर्णिमा का श्राद्ध मंगलवार को मनाया गया। बुधवार को प्रतिपदा का श्राद्ध किया गया। इस बार के श्राद्ध पक्ष में तिथियों का भुग्तभोग्य होने के कारण 27 को एकादशी और 29 को द्वादशी का श्राद्ध किया जाएगा।

पितृ पक्ष में दिवंगत पूर्वजों की उनकी मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है। अगर किसी मृत व्यक्ति की तिथि ज्ञात न हो तो ऐसी स्थिति में अमावस्या तिथि पर श्राद्ध किया जाता है। इस दिन सर्वपितृ श्राद्ध योग माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद की पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक चलने वाले पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म और तर्पण करने से पितरों को शांति और मुक्ति मिलेगी। इस दौरान लोग अपने पितरों की शांति के लिए श्रद्धानुसार दान दक्षिणा देकर ब्राह्मण भोज करवाते है।

तर्पण की विशेष व्यवस्था
कई लोगों ने शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित रानीसर,पदमसर,कायलाना, मिनका नाडी,गुलाब सागर सहित अन्य सरोवरों पर तर्पण किया। यहां तर्पण की विशेष व्यवस्था की गई है। पितरों के तर्पण को लेकर बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंचे।

शिवदत्त की तपोस्थली गड्डी में दत्तसरोवर पर गोपीकिशन बोड़ा व राजेन्द्र व्यास के आचार्यत्व में तर्पण की व्यवस्था शुरू की गई। इसमें प्रथम पारी सुबह 6.30 बजे,द्वितीय पारी सुबह 7.15 बजे व तृतीय पारी सुबह 8 बजे से तर्पण कराया जा रहा है। आश्रम की ओर से दत्त सरोवर पर तर्पण के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी।

नहीं होंगे मांगलिक कार्य
पितरों के लिए समर्पित श्राद्ध पक्ष में कोई भी शुभ काम नहीं होता है। इस दौरान गृह प्रवेश,कानछेदन,मुंडन, शादी-विवाह नहीं कराए जाते हैं। इसके साथ ही इन दिनों में न कोई नया कपड़ा खरीदा जाता और न ही नया कपड़ा पहना जाता है। श्राद्ध पक्ष में पितरों के लिए हर दिन खाना निकाला जाता है। ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। कौवों और गायों को रोटी खिलाई जाती है।

Related posts:

राजस्थान के 78 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित,जोधपुर के ओमाराम का सम्मान

November 21, 2025

जोधपुर में बेस्ट बीएलओ ऑफ द डे

November 21, 2025

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025