Doordrishti News Logo

बरेली, गार्ड ने एक युवक को मास्क नही पहनने पर बैंक में गोली मार दी।गार्ड ने पहले युवक को मास्क नहीं लगाने पर एंट्री नहीं दी, फिर मास्क लगाकर पहुंचने पर बोला-लंच के बाद आना, इसी बहस में गोली मार दी।जख्मी राजेश को अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली में स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड ने एक ग्राहक को गोली मार दी। ग्राहक को पहले मॉस्क नहीं लगा होने पर गार्ड ने एंट्री नहीं दी। मॉस्क लगाकर पहुंचा तो गार्ड ने कहा कि पासबुक में एंट्री लंच के बाद होगी। बहस करने पर गार्ड ने गोली मार दी। बैंक के भीतर गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया।

मास्क नहीं मारी गोली

गोली लगने से जख्मी हुए राजेश उत्तर रेलवे के टेलीकॉम विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी प्रियंका राठौर ने बताया कि राजेश सुबह ड्यूटी से लौटकर घर आए तो बोले कि पासबुक में एंट्री करवाने बैंक जाना है। वह सुबह घर से निकले तो मास्क लगाना भूल गए थे। बैंक में घुसते ही गार्ड केशव प्रसाद मिश्रा (45) ने उन्हें रोका और मास्क लगाने के लिए कहा।मास्क नहीं मारी गोली

राजेश दोबारा बैंक से नीचे उतरे और गाड़ी से मास्क लेकर बैंक पहुंचे। लेकिन गार्ड ने उन्हें दोबारा से यह कहकर रोक दिया कि पासबुक एंट्री अब लंच के बाद होगी। राजेश बार-बार कहते रहे कि उन्हें सिर्फ पासबुक एंट्री करवानी है, ज्यादा कुछ काम नहीं है। इसी बात पर थोड़ी सी बहस बढ़ी और गार्ड ने बंदूक उठाकर गोली मार दी। गोली राजेश के पैर में लगी है। प्रियंका ने बताया कि राजेश बैंक में ही घायल पड़े रहे लेकिन किसी ने उन्हें उठाया तक नहीं। न परिजनों को सूचना दी गई न पुलिस को।

बेटी ने फोन किया तो कराहते हुए राजेश ने ही फोन उठाया

राजेश की बेटी ने सुबह जब पापा को फोन किया तो लहुलुहान राजेशन ने कराहते हुए फोन उठाया। राजेश ने कहा कि उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड ने गोली मार दी है। यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए। पत्नी प्रियंका भागते भागते बैंक पहुंची। वहां पर राजेश जख्मी हालत में पड़े हुए थे। उन्होंने किसी तरह पुलिस को सूचना दी तब तक रेलवे के अन्य कर्मचारी भी बैंक पहुंच गए।

गार्ड बोला गोली तो तेरे सीने में मारनी थी मुझे

कर्मचारियों की माने तो गार्ड गोली मारने के बाद भी अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह राजेश से बोलता रहा कि तेरे पैर में नहीं बल्कि सीने में गोली मारने चाहिए थी। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। घायल राजेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है उनके पैर की हड्डी टूटी हुई बताई जा रही है उन्हें फिलहाल ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन के लिए ले जाया गया है।

>>> सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Click image to see offers👆
https://amzn.to/3qpURTB
Shop now 👆

 

Related posts:

किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

February 10, 2026

आपसी विवाद में रिश्तेदार युवक पर जानलेवा हमला,एक गिरफ्तार

February 10, 2026

चोरों ने सात लाख का सोना और 1.12 लाख की नगदी चुराई

February 10, 2026

योगा छात्रा को सोशल मीडिया पर परेशान करने वाला गिरफ्तार

February 10, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

लॉरेंस के भाई के नाम से रंगदारी के लिए व्यवसायियों को मिली दो करोड़ की धमकी

February 9, 2026

पालतू श्वान को गाड़ी से कुचल कर मारा,उलाहना देने पर मारपीट और अपशब्द बोले

February 9, 2026

ईंटों की गाड़ी लेकर पहुंचे चालक से मारपीट,लोहे की रॉड से पीटा

February 9, 2026