गृहमंत्री अमित शाह के साथ जैसलमेर पहुंचे शेखावत, तनोट माता के किए दर्शन

राजस्थान दौरे पर अमित शाह के साथ रहेंगे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत

जोधपुर, गृहमंत्री अमित शाह के साथ जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी दिल्ली से सीधे शनिवार को जैसलमेर पहुंचे। भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही दोपहर दिल्ली से जैसलमेर पहुंचे। बाद में शेखावत ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ जैसलमेर स्थित तनोट राय माता के दिव्य दर्शन किए और माताजी से देश की कुशलता और सफलता का आशीष मांगा। माताजी की कृपा भारत के सुरक्षा बलों पर बनी रहती है। दुश्मन के हमले इस महाभूमि में नाकाम साबित हुए हैं। शेखावत ने शाह के साथ यहां तैनात बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की। शेखावत रविवार को गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही जयपुर में भाजपा राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होगें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026