शाला क्रीड़ा संगम का तरणताल शुक्रवार से होगा शुरू
प्रातः एवं सायंकालीन सत्र में 3 बैच होंगे संचालित
जोधपुर,शहर के शाला क्रीड़ा संगम केन्द्र में स्थित तरणताल आगामी शुक्रवार 21 अप्रैल से प्रारंभ होगा।
शाला क्रीड़ा संगम केन्द्र,जोधपुर की उप जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा पंवार ने बताया कि तरणताल पर प्रातः कालीन एवं सायंकालीन सत्र में 3 बैच का संचालन किया जायेगा। समस्त प्रशिक्षणार्थियों के लिए तरणताल का मासिक शुल्क पन्द्रह सौ रुपए निर्धारित है।
ये भी पढ़ें- समाज कल्याण विभाग अधिकारी पर महिला से अभद्र व्यवहार का आरोप
उन्होंने बताया कि तरणताल में पुरुष, महिला के पृथक-पृथक बैच रखे जायेंगे। प्रवेश फॉर्म तरणताल पर गुरुवार 20 अप्रैल को सायं 5 से 7 बजे तक निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

