Doordrishti News Logo

सूर्यनगरी शहर में छाया कोहरा

  • सुबह व रात को सर्दी का असर तेज
  • धूप सुहावनी लगने लगी

जोधपुर, देश के उत्तरी इलाके हिमाचल प्रदेश,जंभू कश्मीर में हो रही बर्फबारी से प्रदेश में सर्दी का आगाज हो गया है। इसके दीपावली पर्व के बाद तेजी के आसार बने हैं। दिन व रात के तापमान में लगातार गिरावट आने से सर्दी का जोर बढऩे लगा है। मारवाड़ में भी ठंड की दस्तक हो गई है। सुबह व रात को शीत का अनुभव किया जा सकता है। दोपहर में हालांकि हल्की धूप खिलने से वह अब सुहानी लगने लगी है। सर्दी के बढऩे के साथ लोगों की दिनचर्या पर भी प्रभाव पड़ा है। बुधवार को शहर में सुबह का शहर में कोहरा छाया रहा। हल्की धूप खिली हुई है। हवा की गति भी मंथर है।

सूर्यनगरी शहर में छाया कोहरा

फिलहाल स्कूलों में दीपावली का अवकाश चल रहा है, ऐसे में नौनिहालों को अभी घर पर आराम है। मगर बाद में गर्म लबादे ओढऩे पड़ जाएंगे। शहर में अलसुबह व शाम के बाद तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले कुछ दिनों में बादलों की आवाजाही हुई थी, लेकिन बादल कम होने के बाद हवाओं की दिशा भी बदली और अलसुबह ठिठुरन बढऩे लगी। शहर और इसके आस पास भी अलसुबह ठिठुरन थी और शहर का न्यूनतम पारा एक साथ करीब 4 डिग्री उतर गया। शाम के बाद फिर से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाता है। दिन में धूप खिलने से पारा जरूर कुछ चढ़ जाता है। मौसम विभाग ने आगामी तीन चार दिनों बाद सर्दी के बढऩे के आसार बताए हैं। बर्फबारी और बारिश से सर्दी में इजाफा हो सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: