• पंच पर्व दीपोत्सव का आगाज
  • भीतरी शहर में यातायात पर रात 11 बजे तक रोक, शाम को दीपदान

जोधपुर, पंच पर्व दीपावली का आगाज मंगलवार को धन त्रयोदशी के साथ हो गया। धन तेरस पर बाजारों में करोड़ों का व्यापार होने की संभावना के चलते बाजारों में खूब रौनक नजर आने के साथ ही बाजार गुलजार होने लगे हैं। इससे पहले चार दिन पूर्व गुरू पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में करोड़ों का कारोबार हुआ था। मंगलवार को सुबह शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वंतरी की विशेष पूजा अर्चना के साथ कलम दवात की पूजा की गई। इधर भीतरी शहर में आज सुबह 11 बजे से यातायात को रोक दिया गया। जो रात 11 बजे तक रहेगा। तकरीबन 5 सौ पुलिस कर्मी बाजारों में तैनात किए गए हैं। अन्य मार्गों से वाहनों को निकाला जा रहा है। बाजार में सुबह से ही खरीददरों की भीड़ उमडऩे लगी है। रात तक करोड़ों का कारोबार होने की पूरी संभावना बनी है।

बाजारों में उतरी महालक्ष्मी, करोड़ों का कारोबार

धनतेरस पर भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। भगवान धन्वंतरी देव की पूजा का विधान इस दिन रहता है। कारोबारी के लिए यह दिन विशेष होता है। ऐेसे में सुबह भगवान धन्वंतरी की विशेष पूजा अर्चना की गई। आयुर्वेद में भी इनक महत्व बताया गया है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में भी पूजा अर्चना की गई। आज शाम को दीपदान होगा। लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों और घरों को आकर्षक रोशनी से सजा दिया है। बाजार भी रंगबिरंगी रोशनी से नहाए हुए है। बुधवार को रूप चौदस का पर्व होगा। शादीसुदा और कन्याएं अपने रूप को निखार कर घरों में दीपदान करेगी। बाजारों के साथ ही घरों में आकर्षक रोशनी साजसजा की गई है।

गुरूवार को दीपावली रहेगी। फिर गोवर्धन पूजा और बाद में भाईदूज के साथ पर्व का समापन होगा। शहर के बाजारों में कोविड के बीच भी लोगों की चहलकदमी बता रही है कि इस बार दीपोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह हैै। पिछले साल लोग कोविड महामारी में मायूस थे। इस साल शादियों का सीजन भी देवउठनी गयारस के साथ शुरू हो जाएगा। ऐसे में शादी वाले घरों में काफी खरीद फरोख्त चल रही है, यानी इस बार बाजार में काफी बूम आएगा। इलेक्ट्रानिक से लेकर प्रोपर्टी और ज्वैलरी कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कर्मचारियों की तनख्वाह बढऩे और बोनस दिए जाने के साथ ही घरों में उत्साह नजर आता दिख रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews