नूतन वर्ष पर छाया उत्साह, शुभकामना शोभयात्रा से नववर्ष का सुस्वागत
जोधपुर, नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार से लग गई। विक्रम संवत 2079 का आगाज शुक्रवार से हो गया है। इसके चलते शहर में सप्ताह भर तक कई आयोजन होंगे। प्रतिपदा पर शुक्रवार को शहर में शुभकामना शोभायात्रा से शुरू हुई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जलजोग तक पहुंची। आगामी 9 अप्रैल तक शहर में कई आयोजन चलेंगे। भारतीय नववर्ष को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह छाया हुआ है।

इस अवसर पर नववर्ष महोत्सव समिति की तरफ से कई धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रमों आयोजन रखा गया है। यह दिन समाज एवं राष्ट्र के लिए गौरव का दिन है। शहर में एक अप्रैल को शुभकामना शोभायात्रा शुरू हुई जो घंटाघर से शुरू होकर जलजोग चौराहा तक पहुंची।
शनिवार को मंदिरों में मंगलारती
शनिवार दो अप्रैल को मंदिरों में मंगलारती, गुरूद्वारों में अरदास एवं सेवा बस्तियों में फलाहार आदि का वितरण होगा। 9 अप्रैल तक शहर में कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों के साथ सेवाकार्य किए जाएंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

