Doordrishti News Logo

प्रेम में फंसाकर युवती का यौन शोषण,ब्लैकमेल कर चार लाख हड़प लिए

जोधपुर(डीडीन्यूज),प्रेम में फंसाकर युवती का यौन शोषण, ब्लैकमेल कर चार लाख हड़प लिए। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में एक युवती ने युवक पर देहशोषण का आरोप लगाने के साथ चार लाख रुपए ऐंठने की रिपोर्ट दी है। इसमें युवक के साथी भी शामिल थे। पीडि़ता से पहले दोस्ती की गई फिर प्रेम में फंसा कर उसका यौन शोषण किया गया। उसे बारबार शादी का झांसा देकर वीडियो और फोटोग्राफ्स से ब्लैकमेल किया गया। मामला आठ साल तक चलता रहा और अब केस दर्ज करवाया गया है।

इसे भी पढ़िए – बीएसएफ आरक्षक ने भूल से खाया कीटनाशक,मौत

राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि एक युवती की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वर्ष 2017 में उसकी आरोपी से जान पहचान हुई थी। बाद में दोस्ती हो गई। इसी दौरान आरोपी जुलाई में उसको पहली बार कायलाना झील पर लेकर गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसको अपने पास विभिन्न ठिकानों पर बुलाया और शादी का झांसा देकर देहशोषण करता रहा।

आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो और फोटोग्राफ भी बना लिए।
रिपोर्ट के अनुसार निरंतर देहशोषण से जब वह गर्भवती हो गई तब आरोपी ने उसको बहला फुसला कर गर्भपात भी करा दिया। आरोपी ने उसको शादी रचाने और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे व्यापार करने के नाम पर करीब चार लाख रुपये की वसूली भी की। इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी और उसके नजदीकी दोस्त भी शामिल थे।

Related posts:

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026

थार की टक्कर से घायल युवक की एक माह बाद मौत

September 6, 2026