Sardar-market-severe-heat-wave-continues-in-the-state

राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी अब तक 15 की मौत!

  • आज से हुई नौतपा की शुरुआत
  • गर्मी और बढ़ने के आसार
  • लू और तापघात के मरीज बढ़े
  • राज्य के 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

जोधपुर,राज्य में भीषण गर्मी में लू व तापघात का दौर जारी है। दिनोदिन तापमामी का पारा चढ़ता जा रहा है।इस बार की भीषण गर्मी ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। यूं तो भीषण गर्मी से पूरा राज्य जूझ रहा है,लेकिन पश्चिमी राजस्थान में तो आग बरस रही है। यहां मनुष्य ही प्रभावित नही बल्कि जीव, जंतु, वन्य जीव तथा वनस्पति,पेड़ पौंधे भी झुलस गए हैं। जोधपुर शहर में पानी, बिजली से भी लोग जूझ रहे हैं।इस प्रचंड गर्मी से फिलहाल राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

पहले ही प्रचंड गर्मी पड़ रही थी अब शनिवार से नौतपा की भी शुरुआत हो चुकी है। नौतपा यानी नौ दिन सूर्य और ज्यादा तपेगा। जानकारों का कहना है कि नौतपा में नौ दिन विशेष गर्मी व लू चलेगी। 5 वर्षों से नौतपा की शुरुआत भी 25 मई से हो रही है। सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश करने से तपन और भी बढ़ जाता है,इसे ही नौतपा कहते हैं।

ये भी पढ़ें- एमडीएमएच में किया कैंसर का क्रिटिकल आपरेशन

मौसम विभाग का कहना है कि 25 मई से शुरू हुए नौतपा में दिन का अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री तक होने का अनुमान है और रात के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होकर 33-34 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। इस भीषण गर्मी से गर्मी गर्मी जनित बीमारी में वृद्धि हो गई। राज्य में बढ़ती गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। अस्पतालों में तापघात,लू की चपेट में आने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

राज्य में हीटवेव और लू से जान गंवाने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है। नौतपा की शुरुआत के साथ ही राज्य के 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 3 दिन गर्मी के तेवर और भी तेज होंगे। पारा 46 से 49 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 29 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। गर्मी से बचाव व राहत के लिए कई जगह सड़कों पर टेंट-कूलर लगाए जा रहे हैं। सरकार ने भी गर्मी से बचाव के लिए मुख्य बाजारों और चौराहों पर छाया-पानी की व्यवस्था करने को कहा है। नौतपा के दौरान गर्मी में और भी तेजी रहेगी,पारा 48 डिग्री के भी पार जा सकता है। कहा जाता है कि नौतपा में जितनी तेज गर्मी पड़ती है, मानसून भी उतना ही सक्रिय रहता है। इसी वजह से नौतपा को मानसून का गर्भकाल भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आगामी मानसून सीजन के नजरिए से नौतपा को भी देखा जाता है।

ये भी पढ़ें- पंजाब चुनाव में भाजपा जोधपुर कार्यकर्ताओं का घरघर प्रचार

मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निर्देशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में 30 मई तक हीट वेव का असर नजर आएगा। यहां सभी हिस्सों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। फलौदी के अलावा बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और जोधपुर सिटी में भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री से ऊपर चल रहा है।