Doordrishti News Logo

कीटनाशक सेवन से युवक की मौत

जोधपुर,जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र डांवरा गांव में एक युवक ने फसल पर छिडक़ने वाले कीटनाशक का भूल से सेवन कर लिया। अस्पताल में उपचार के बीच इस युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें- आम जनता को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया यह बजट-सपना

खेड़ापा पुलिस ने बताया कि डांवरा निवासी चूनाराम पुत्र शेराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पुत्र गणपतराम ने भूल से खेत में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिस पर तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। खेड़ापा पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: