Doordrishti News Logo

सूने मकान से सात तोला सोना चांदी के आभूषण व नगदी चोरी

जोधपुर,सूने मकान से सात तोला सोना चांदी के आभूषण व नगदी चोरी।शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र श्रमिक कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से सात तोला सोना और चांदी के आभूषण के साथ 13 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। पीडि़त ने अब बासनी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – नांदसी में 68.66 प्रतिशत मतदान

बासनी पुलिस ने बताया कि श्रमिक कॉलोनी निवासी मृत्युंजय पुत्र उमेश दुबे की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह 11अप्रैल को अपने गांव चला गया था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। वह 16 अप्रैल को डॉक्टर को दिखाने के लिए गई बाद में रिश्तेदार के घर झालामंड क्षेत्र में चली गई। इस बीच घर सूना था। 29 अप्रेल को वापिस लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से सात तोला सोने के जेवर,चांदी के आभूषण के साथ 13 हजार की नगदी चुरा ले गए। बासनी पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: