जोधपुर, रेडियोग्राफर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष अचलाराम चौधरी व राजस्थान लेब टेक्निशीयन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुसिंह चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम प्रेषित किया।

जोधपुर ब्लड बैंक उम्मेद अस्पताल के लेब तकनीशियन शाखा अध्यक्ष अखिलेश सैन ने बताया कि मांग पत्र में मुख्यतः संघ की मांगों में ग्रेड पे 4200, जोखिम भत्ता, मेस भत्ता बढ़ाने, हार्ड ड्यूटी भत्ता शुरू करने एवं पदनाम परिवर्तन, चौथा पद्दौन्नति पद स्वीकृत संबंधी मुख्य मांगे हैं। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के यासीन, मोटाराम, भगवानाराम, बारुपाल, चक्रवर्ती सिंह राणावत, ईश्वर सिंह, पुरुषोत्तम आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़े :- रेल कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत