रामदेवरा आवगमन के लिए सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन

एक और मेला स्पेशल ट्रेन 22 अगस्त से होगी प्रारंभ

जोधपुर(डीडीन्यूज),रामदेवरा आवगमन के लिए सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन। रेलवे द्वारा रामदेवरा मेला में जातरुओं के आवगमन की सुविधा हेतु जोधपुर से सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें चार जोड़ी नियमित,एक साप्ताहिक और दो मेला स्पेशल ट्रेनें हैं। इसके अलावा एक और मेला स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी से 22 अगस्त से प्रारंभ की जा रही है जो 7 सितंबर तक 17 ट्रिप करेगी।

इसे भी पढ़ें – पार्षद इरफान बेली ने सेवा करके मनाया जन्मदिन

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि प्रसिद्ध रामदेवरा मेला में ट्रेनों से आवागमन करने वाले जातरुओं की तादाद पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा उसी के अनुरूप मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अनुशंसा की जा रही है।

जोधपुर-रामदेवरा के बीच संचालित ट्रेनों का विवरण
-ट्रेन नंबर 22931,बांद्रा टर्मिनस- जैसलमेर सुपरफास्ट साप्ताहिक जोधपुर से प्रत्येक शनिवार सुबह 3.50 बजे प्रस्थान व रामदेवरा आगमन 6.40 बजे। वापसी में ट्रेन 22932,जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक प्रत्येक शनिवार रामदेवरा स्टेशन से प्रस्थान रात्रि 20.03 बजे व जोधपुर आगमन रात्रि 11.15 बजे।

-ट्रेन 04863,जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल प्रतिदिन जोधपुर से प्रस्थान सुबह 4 बजे व रामदेवरा स्टेशन पर आगमन 7.45 बजे। वापसी में ट्रेन 04864,रामदेवरा- जोधपुर मेला स्पेशल रामदेवरा से प्रस्थान सुबह 8.25 बजे व जोधपुर स्टेशन पर आगमन दोपहर 12 बजे।

-ट्रेन नंबर 20492,साबरमती- जैसलमेर सुपरफास्ट प्रतिदिन जोधपुर से प्रस्थान सुबह 6.10 बजे व रामदेवरा स्टेशन पर आगमन 9.11 बजे। वापसी में ट्रेन 20491, जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट प्रतिदिन रामदेवरा स्टेशन से प्रस्थान सायं 5.23 बजे व जोधपुर आगमन 8.55 बजे।

-ट्रेन नंबर 04833,जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल प्रतिदिन जोधपुर से सुबह 10.50 बजे प्रस्थान व रामदेवरा स्टेशन पर आगमन दोपहर 2.30 बजे । वापसी में ट्रेन 04834, रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल प्रतिदिन रामदेवरा से दोपहर 3.20 बजे प्रस्थान व जोधपुर स्टेशन पर आगमन सायं 7.15 बजे।

-ट्रेन 74844,भगत की कोठी- जैसलमेर डेमू प्रतिदिन भगत की कोठी से दोपहर 1.30 व जोधपुर से 2 बजे प्रस्थान व रामदेवरा स्टेशन पर आगमन सायं 5.22 बजे। वापसी में ट्रेन नंबर 74844, जैसलमेर-भगत की कोठी डेमू प्रतिदिन रामदेवरा स्टेशन से सुबह 9.15 बजे प्रस्थान व जोधपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1.10 व भगत की कोठी पर 2 बजे आगमन।

-ट्रेन 15014,काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस प्रतिदिन जोधपुर स्टेशन से प्रस्थान सायं सायं 5 बजे व रामदेवरा स्टेशन पर आगमन रात्रि 8.20 बजे। वापसी में ट्रेन नंबर 15013,जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस प्रतिदिन रामदेवरा स्टेशन से प्रस्थान सुबह 4.53 बजे व जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन सुबह 8 बजे।

-ट्रेन नंबर 14087,दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस प्रतिदिन जोधपुर से रात्रि 20.15 बजे प्रस्थान व रामदेवरा स्टेशन पर रात्रि 23.52 बजे आगमन। वापसी में ट्रेन 14088,जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस प्रतिदिन रामदेवरा स्टेशन से प्रस्थान रात्रि 20.30 बजे व जोधपुर स्टेशन पर आगमन रात्रि 23.45 बजे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026