पार्षद इरफान बेली ने सेवा करके मनाया जन्मदिन

प्याऊ नवीनीकरण,वृक्षारोपण, गौसेवा,रक्तदान से जन्मदिन को बनाया समाजसेवा का उत्सव

जोधपुर(डीडीन्यूज),पार्षद इरफान बेली ने सेवा करके मनाया जन्मदिन। नगर निगम उत्तर के युवा पार्षद इरफान बेली ने इस बार अपना जन्मदिन भव्य समारोह या व्यक्तिगत उत्सव के बजाय समाजसेवा को समर्पित किया। उन्होंने दिनभर जनकल्याण के विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाकर यह संदेश दिया कि जन्मदिन का असली आनंद सेवा और परोपकार में है।

इसे क्लिक करे – परिचित के दस्तावेजों का दुरूपयोग कर फर्जी तरीके खुलवाया खाता, 50 हजार का गबन

उन्होंने प्याऊ का नवीनीकरण और वृक्षारोपण से शुरुआत की। दिन की शुरुआत उम्मेद उद्यान में वर्षों से बंद पड़ी प्याऊ के नवीनीकरण और ठंडे पानी की मशीन की स्थापना के साथ हुई। बुजुर्गों,युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति में इस प्याऊ का उद्घाटन कर इसे जनसेवा हेतु पुनः प्रारंभ किया गया। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। वर्षों बाद प्याऊ चालू होने से आमजन के चेहरों पर खुशी स्पष्ट नजर आई,जिसे पार्षद ने अपने जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफ़ा बताया।

अपना घर आश्रम और गौशाला में सेवा कार्य
पार्षद इरफान बेली अपनी टीम के साथ अपना घर आश्रम पहुँचे,जहाँ रहवासियों को नाश्ता और मिठाई वितरित कर उनके साथ समय बिताया। फिर बालसमंद मण्डोर गौशाला में चारा एवं बाजरी बाटी वितरण कर गौसेवा की।

दरगाह में चादर पेश कर मांगी दुआएं
सेवा संकल्प के दौरान टीम के सदस्य राजू इश्तियाक अली द्वारा अब्दुल लतीफ शाह दरगाह में चादर पेश की गई और क्षेत्र में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई।

रक्तदान शिविर में युवाओं की भागीदारी
दिन के अंतिम चरण में स्टेडियम युवा विकास समिति द्वारा निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउंडेशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें 106 युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर पार्षद इरफान बेली का साफा-माला पहनाकर सम्मान किया गया एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

सेवा ही सच्चा उत्सव

इस अवसर पर पार्षद इरफान बेली ने कहा जनता का स्नेह और सेवा का अवसर ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। उत्सव का असली रूप तभी सार्थक होता है जब उससे किसी जरूरतमंद का भला हो।उन्होंने सभी रक्तदाताओं,समिति सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उम्मेद उद्यान समिति के सदस्य,वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं टीम इरफान बेली की सक्रिय उपस्थिति रही।


जन्मदिन पर हार्विदिक बधाई के ज्ञापन पर छूट का लाभ उठाएं,9414135588 पर संपर्क करें।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026