बाबा के जातरूओं के लिए लगाया सेवा शिविर
जोधपुर,लक्ष्य फाउंडेशन ट्रस्ट और जेबीआर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में बाबा रामदेव पैदल जाने वाले जातरूओं की सेवा के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
लक्ष्य फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन पूरण सिंह बड़गुजर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बाबा के जातरूओं की सेवा के लिए शिविर कालीबेरी से आगे चोथराम का बेरा के पास लगाया गया। जिसमें जातरूओं के लिए अल्पाहार, शर्बत,फल और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। शिविर में सेवादारी सचिन सोनी,श्रवण जांगिड़, मुकेश मनवानी, राजेन्द्र शर्मा,तनु,भावेश असवानी, महेंद्र प्रजापत,जतिन होतवानी,राहुल देवानी,गौरव सिंह,सन्नी असवानी, शक्ति सिंह राठौड़ ने सेवाएं दी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

