Doordrishti News Logo

मथुरादास माथुर अस्पताल में सेप्टराइनोप्लास्टी सुविधा उपलब्ध

प्लास्टिक सर्जरी एवं ईएनटी विभाग के आपसी सहयोग से मरीजों को दोहरा लाभ

जोधपुर,मथुरादास माथुर अस्पताल में सेप्टराइनोप्लास्टी सुविधा उपलब्ध। मथुरा दास माथुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर प्रभु दयाल सिंवर एवं नाक-कान-गला विभाग के आपसी सहयोग से मरीजों को नवीन तकनीक से इलाज का दोहरा लाभ मिला है। नाक-कान-गला विभाग के यूनिट हेड डॉक्टर भारती सोलंकी ने बताया कि जन्मजात एवं चोटग्रस्त नाक की विकृति के मरीजों की सांस की रुकावट का और नाक के बाहरी रूप को सुंदर करने का काम किया गया। इस प्रक्रिया को सेप्टराइनोप्लास्टी कहा जाता है इससे मरीज की नाक से सांस के रुकावट को दूर करने के साथ मरीज के नाक की बाहरी बनावट को भी प्लास्टिक सर्जरी द्वारा सुंदर किया जाता है जिससे मरीज का सेल्फ कॉन्फिडेंस एवं उसकी सुंदरता बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें – एमडीएम अस्पताल में पेलीएटिव केयर अवरनेस कार्यक्रम आयोजित

ईएनटी एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीम ने एक सिटिंग में ही यह पूरा काम किया। इस तरह के लगभग 10 ऑपरेशन अभी नाक कान गला विभाग में किए जा चुके हैं। डॉ.प्रभु दयाल सिंवर सहायक आचार्य, प्लास्टिक सर्जरी का कहना है कि नाक की सुंदरता के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाना आजकल बहुत आम बात हो गई है। सोशल मीडिया और फोटोग्राफी में नाक सुंदरता में अपना अहम हिस्सा रखता है इसलिए खासकर नौजवान युवक-युवतियां अपने नाक के सौंदर्य को लेके काफी जागरूक हुए हैं। प्लास्टिक सर्जरी से नाक को इच्छानुसार रूप दिया जा सकता है। उक्त ऑपरेशन को सफलतापूर्वक सम्पूर्ण करने पर प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ दिलीप कचछावाह व चिकित्सालय अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने दोनों विभागों को बधाई दी व इस तालमेल से रोगीयों के उपचार की सराहना की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026