भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों व मजदूरों को बेच रहा था शराब
- भागने पर पुलिस ने पकड़ा
- अवैध शराब बरामद
जोधपुर, भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों और मजदूरों को अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिसने एक युवक को पकड़ा। वह पुलिस को देख कर भागने लगा तब पीछा कर पकड़ा गया। उसके पास से देशी शराब के 77 पव्वे जब्त किए गए।
भगत की कोठी थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि सूचना मिली कि भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर साइड में एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। इस पर पुलिस की टीम में शामिल हैडकांस्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल दिनेश कुमार, पर्वतराम, रघुूवीर सिंह एवं बलदेव वहां पहुंचे। तब युवक पुलिस को आते देख कर भागने लगा। इस पर पुलिस की टीम ने उसका पीछा कर पकड़ा और आरोपी बालसेर के शेखाला हाल सांगरिया स्कूल के समीप रहने वाले विशनसिंह पुत्र इंद्रसिंह को गिरफ्तार किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

