Allegation of assault on miscreants on Salawa Road.

सालावा रोड पर रंजिश के चलते कंस्क्ट्रशन ठेकेदार पर हमले का आरोप

-गैंगवार का संदेह
-पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सालावा रोड पर रंजिश के चलते कंस्क्ट्रशन ठेकेदार पर हमले का आरोप। शहर में मंगलवार की दोपहर में सालावास पुल के पास शराब ठेके के नजदीक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने आपसी रंजिश के चलते एक अन्य ठेकेदार पर जानलेवा हमला कराया।

आरोप है कि हमलावरों ने बोलेरो से थार गाड़ी को टक्कर मारी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बैक लेकर दुबारा टक्कर मारी। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। फिर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विवेक विहार थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को थाने लाकर रखवाया। पीड़ित सूरज चौधरी ने रमजान, गोविंद समेत पांच लोगों के खिलाफ विवेक विहार थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवक पर बीयर की बोतल से हमला

विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि बोरानाडा स्थित बस स्टैंड के पास रहने वाले सूरज चौधरी अपने पिता के साथ कंस्ट्रक्शन और प्रॉपर्टी की ठेकेदारी का काम करते हैं। आरोपियों के साथ उनका पहले से ठेकेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी।

इसके बाद सूरज चौधरी अपने साथियों के साथ थार और स्कॉर्पियो में सालावास से बाहर निकल रहे थे। दोनों वाहनों में कुल चार लोग सवार थे। बोलेरो कैंपर में सवार रमजान, गोविंद और उनके साथियों ने दोनों वाहनों का पीछा कर उन्हें टक्कर मार दी।
कैंपर से टक्कर लगने के बाद आरोपियों ने गाड़ी को पीछे लिया और दोबारा थार व स्कॉर्पियो को टक्कर मारी।

57.5 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

अचानक हुए इस हमले से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद कैंपर सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भरत की तरफ से की जा रही है।