Doordrishti News Logo

दिन दहाड़े पाली के जाडन में एसबीआई बैंक में लूट

  • दो हथियारबंद लुटेरों ने 50 सेकिंड में बैंक लूटा
  • जाडन के एसबीआई बैंक की शाखा में हुई लूट
  • बैंक में नकांब पहने दो हथियारबंद लुटेरों ने बारदात को दिया अंजाम

जोधपुर,संभाग के पाली जिले के जाडन में गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हथियार बंद लुटेरे 50 सेकिंड में 3 लाख रुपए लूट कर ले गए। प्राप्त जसनकारी के अनुसार दो हथियारबंद लुटेरे बैंक शाखा खुलते ही अंदर घुसे और कैश काउंटर के पास जाकर हथियार से धमकाकर कैश से भरा बैग स्टाफ से छीना और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री शेखावत को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

sbi-bank-robbed-in-broad-daylight-in-palis-jordan

 

दोनों लुटेरे अपना चेहरा नकाब से ढके हुए थे और हेलमेट भी पहने थे,वे बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे। लूट की यह पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस के के अनुसार घटना गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे जाडन स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में हुई। पुलिस ने बताया कि बैंक खुला ही था तभी हेलमेट पहने दो बदमाश बैंक के अंदर घुसे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे वे हथियार लेकर धमकाने लगे।

कर्मचारियों को हाथ पीछे करने की चेतावनी दी। दोनों में से एक के पास पिस्टल और दूसरे के पास धारदार हथियार था। लुटेरे बैंक में बेखौफ होकर कर्मचारियों को धमकाते रहे। इस समय बैंक में केवल 5 ही लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जाडन में हाईवे किनारे इस बैंक को बदमाशों ने इसलिए निशाना बनाया,क्योंकि इस बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं है। इसकी रेकी लुटेरों ने पहले ही कर ली थी। जब उन्हें लगा कि यहां लूट कर फरार होना आसान है तो वारदात करने की साजिश रची। बैंक में सायरन लगा है लेकिन वारदात के बाद जब बैंक कर्मियों ने सायरन बजाने की कोशिश की तो वह बजा ही नहीं।

sbi-bank-robbed-in-broad-daylight-in-palis-jordan

ये भी पढ़ें- सुबह ग्रामीणों ने दिया धरना,कार्रवाई के आश्वासन पर धरना खत्म

बैंक की यह शाखा वर्ष 2011 में खुली थी। शुरुआत के एक साल तक यहां गार्ड था, उसके बाद गार्ड हटा दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बैंक में एक ही कैमरा चालू मिला, अन्य कैमरे बंद थे। कैमरे भी अच्छी क्वालिटी वाले नहीं है। घटना की सूचना पर एसबीआई बैंक के अधिकारी पाली से जाडन पहुंचे। बैंककर्मियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

निशु कंवर राज्य स्तर की श्रेष्ठ सीओ के रूप में सम्मानित

February 12, 2026

महेंद्र सिंह ने एक कॉल पर एमडीएम पहुंच कर मरीज को दिया रक्त

February 12, 2026

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026