भदवासिया मंडी में सावित्री बाई फूले की छतरी टूटी,जल्दी होने वाला था उद्घाटन

जोधपुर,भदवासिया मंडी में सावित्री बाई फूले की छतरी टूटी,जल्दी होने वाला था उद्घाटन।शहर के भदवासिया मंडी क्षेत्र में आज सावित्री बाई फूले स्थल की छतरी भरभरा कर अचानक से गिर गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ,मगर वहां छतरी के नीचे खड़े कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जाता है कि इसका शीघ्र ही उद्घाटन होने वाला था,मगर आचार संहिता के चलते रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार भदवासिया मंडी में समाज सेविका सावित्री बाई फूले की प्रतिमा लगी है। इस प्रतिमा के चहुंओर छतरी बनाई गई है। यह छतरी प्रशासन की तरफ से लगाया जाना बताया गया है। मगर खराब माल मेटेरियल के चलते आज दिन में यह छतरी मूर्ति स्थल के पास भरभरा कर गिर गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर बताया गया कि कुछ वाहन छतरी के नीचे खड़े थे जो क्षतिग्रस्त हुए हैं। छतरी के भरभरा कर अचानक से गिरने पर एकबारगी वहां हडक़ंप सा मच गया। हालांकि रविवार के चलते वहां पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews