Doordrishti News Logo

राहुल के समर्थन में कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन

जोधपुर,कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। जोधपुर में भी रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से मेडिकल तिराहे गांधी मूर्ति के पास सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया है। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह सत्याग्रह शाम 5 बजे तक चला। इसमें शहर भर के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

लोकतंत्र खत्म करने पर तुली बीजेपी

कांग्रेस दक्षिण जिला अध्यक्ष नरेश जोशी ने कहा देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई चल रही है। बीजेपी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में तुली हुई है। कांग्रेस इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने देश के घोटालेबाजों पर सवाल उठाए तो उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा- देश में बोलने वालों की आवाज को दबाया जाता है। उस समय जब कांग्रेस पार्टी के लोग सभी स्वतंत्रता दिलाने में लोकतंत्र कायम करने में लगे हुए थे। उस समय भी इस पार्टी के लोगों द्वारा अंग्रेजों का साथ दिया जाता था। सत्ता में आने के बाद अपने व्यापारी मित्र को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अवैध अफीम का दूध व डोडा पोस्त के साथ युवक को पकड़ा

राहुल गरीबों मजदूरों की आवाज उठा रहे

कांग्रेस उत्तर जिला अध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि राहुल गांधी देश के गरीबों मजदूरों की आवाज उठा रहे थे। केंद्र की बीजेपी सरकार को यह लगता है की वो कांग्रेस के नेताओं की आवाज को दबा देंगे तो यह भूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा हम लोगों को परेशान किया गया है, निखर कर सोना बने हैं। इस बार भी देश राहुल गांधी के साथ है। शहर विधायक मनीषा पवार ने कहा के राहुल गांधी देश के युवाओं,बेरोजगारों और आम आदमी की आवाज हैं उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना यह साबित करता है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। हम केंद्र सरकार के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे।

धरना स्थल पर यह प्रतिनिधि हुए शामिल

धरने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश जोशी,उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान, शहर विधायक मनीषा पंवार,बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल,महापौर उत्तर कुंती देवड़ा, पूर्व सरपंच देवी सिंह सिसोदिया, महेंद्रसिंह,उगमराज प्रजापत,नारायण सिंह राजपुरोहित आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026