साध्वी प्रीति प्रियम्वंदा ने भेजी सवा किलो वजनी चांदी की मूर्ति

-पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन

-अद्भुत है यमुना महारानी की मूर्ति

जोधपुर,राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस का प्रदेश के अन्य जिलों की तरह जोधपुर में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है, 4 मार्च को सालासर धाम में मनाए जाने वाले वसुंधरा राजे के जन्म दिवस में शामिल होने के लिए जहां एक ओर जोधपुर से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जाने की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं दूसरी ओर साध्वी प्रीति प्रियम्वंदा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर सवा किलो वजनी चांदी की अद्भुत यमुना महारानी की मूर्ति भेजी जा रही है।यमुना महारानी भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति होने के साथ सूर्य तनेया यानी सूर्य कर्म साक्षी है। जो वसुंधरा राजे के सम्मान की रक्षा का काम करेगी।

यह भी देखें- संदिग्ध क्रेटा निकली चोरी की,एक तस्कर उतर कर भागा

साध्वी प्रीति प्रियम्वंदा ने बताया कि वसुंधरा राजे स्वयं अद्वितीय शक्ति और शक्ति की उपासिका है। यही नहीं,चुनावी वर्ष में साध्वी प्रीति प्रियम्वंदा ने चौंकाने वाला बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि राजस्थान की भाजपा में राजनीतिक अवसाद का माहौल चल रहा है। कार्यकर्ताओं को यह भी पता नहीं है कि उन्हें जाना किस दिशा में है। बिना नेतृत्व के कार्यकर्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं को अभी तक यह भी पता नहीं है कि आखिर उनका अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। ऐसे हालात में वसुंधरा राजे के अनुभवों का लाभ लेते हुए उनका सम्मान करना चाहिए। दूसरी ओर राज्य संस्कृत अकादमी की पूर्व अध्यक्ष जया दवे ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें-अध्यापिका ने सुबह मनाया अपना जन्म दिन,दोपहर में सड़क हादसे में गई जान

दिग्गज भाजपाइयों के नेतृत्व में बसें भरकर जाएंगी सालासर:-
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की 2 बार मुख्यमंत्री रही कद्दावर भाजपा नेता वसुंधरा राजे का 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन्म दिवस आता है और हर साल उत्साह और उमंग के साथ भाजपा कार्यकर्ता किसी न किसी धार्मिक स्थल पर उनका जन्म दिवस मनाते रहे हैं। इस बार होली का त्योहार 8 मार्च को आ जाने के कारण कार्यकर्ताओं ने 4 दिन पहले यानी 4 मार्च को सालासर धाम में वसुंधरा राजे का जन्म दिवस मनाने का फैसला लिया है। उसी के चलते जोधपुर संभाग से बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इसे भी पढ़िए- प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो में आने का आह्वान

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्मदिन का कार्यक्रम इस बार 4 मार्च को सालासर बालाजी धाम में मनाया जाएगा। इससे पहले राजे साल 2022 में जन्मदिन के दौरान देव दर्शन के लिए बूंदी जिले के केशोरायपाटन पहुंची थी। प्रदेश की 2 बार मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे के जन्मदिन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। राजे के जन्मदिन को लेकर पूरे मारवाड़ में खास हलचल है। जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में जोधपुर संभाग से बीजेपी के कार्यकर्ता राजे के समर्थक नेता इसके लिए सालासर पहुंचेंगे। उनके जन्मदिन की तैयारियां जोधपुर संभाग में उनके समर्थकों ने शुरू कर दी है।

यह भी पढ़िए-पंद्रह मिनट में ज्वैलरी शॉप से ढाई लाख के गहने चोरी,आरोपी गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे का राजस्थान के साथ-साथ मारवाड़ से भी अत्यधिक लगाव रहा है। कार्यकर्ताओं में भी वसुंधरा राजे के जन्मदिन को लेकर उत्साह है। पूरे राजस्थान से कार्यकर्ता 4 मार्च को सालासर पहुचेंगे। वसुंधरा राजे ने पिछले साल 2022 में अपना जन्मदिन बूंदी जिले के केशोरायपाटन में मनाया था । तब भी मारवाड़ से बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता वसुंधरा राजे का जन्म दिवस मनाने के लिए पहुंचे थे।

यह क्लिक करके एप इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews