Doordrishti News Logo

सतलाना यार्ड में आरयूबी निर्माण टला,ट्रेनों का संचालन बहाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सतलाना यार्ड में आरयूबी निर्माण टला,ट्रेनों का संचालन बहाल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के समदड़ी-लूनी रेलखंड स्थित सतलाना यार्ड में प्रस्तावित रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य फिलहाल टाल दिया गया है। इसके चलते रविवार को प्रभावित होने वाली रेल सेवाएं अब पूर्ववत संचालित होंगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि फाटक संख्या-227 पर यात्री सुविधा और सुगम रेल संचालन के लिए आरयूबी निर्माण कार्य प्रस्तावित था,लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है।

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रविवार से 4 ट्रिप रीशेड्यूल

इसके कारण 21 जून को ट्रेन संख्या 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर डेमू तथा 22 जून को 74840 बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू नियमित रूप से संचालित होगी। 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस भगत की कोठी तक पूर्ववत चलेगी और 14893 भगत की कोठी- पालनपुर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित मार्ग पर संचालित होगी।

इसके अलावा,पहले परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय ली गई ट्रेन संख्या 20486/20485 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब 21 जून को भीलड़ी- जालोर-लूनी के निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।