Doordrishti News Logo
  • बैंककर्मियों की मिली भगत की आशंका
  • फर्जी चैक से गोवा की महिला और उत्तरप्रदेश के कुछ लोगों ने साफ की रकम

जोधपुर, शहर के बासनी थाने में पंजाब नेशनल बैंक शाखा के प्रमुख ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया है। कुछ लोगों साजिशपूर्ण तरीके से फर्जी चैकों का उपयोग कर बैंक खाते से तकरीबन सात लाख की रकम साफ कर डाली। इसमें गोवा की एक महिला और उसके दो साथियों का हाथ बताया गया है। जबकि दूसरे में उत्तरप्रदेश के किन्हीं तीन शख्स को शामिल बताया है।

बासनी पुलिस ने अब अदालत से मिले इस्तगासे पर इसमें मामला दर्ज करते हुए तफ्तीश आंरभ की है। आरंभिक पड़ताल में बताया गया कि इसमें बैंककर्मियों की मिलीभगत हो सकती है। बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि मधुबन हाऊसिंग बोर्ड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रमुख धर्मेद्र शर्मा की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है।

इसमें बताया कि गोवा के कारड़ी स्थित सिंधु नगर में रहने वाली सुधा रामजीवन विश्वकर्मा और दो अन्य ने बैंक में फर्जी दस्तावेजों और चैक का उपयोग करते हुए तकरीबन साढ़े तीन लाख की रकम उठाई है। मामला गत वर्ष 28 अगस्त का है। इसी प्रकार उत्तरदप्रदेश के जलालपुर में रहने वाले गुरूप्रीतसिंह पुत्र सुबैगसिंह व दो अन्य ने ऐसे ही साजिशपूर्ण तरीके तकरीबन साढ़े तीन लाख रूपए उठाए हैं। यह मामला भी गत वर्ष 28 अगस्त का है। थानाधिकारी ने बताया कि अदालत से मिले इस्तागासे के आधार पर इसमें धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जांच एएसआई रामनारायण की तरफ से की जा रही है।

ये भी पढें – केन्द्रीय कारागृह जोधपुर में किया गया वृक्षारोपण

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026