पुलिस के नाकारा वाहनों की नीलामी से 48.20 लाख का राजस्व प्राप्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस के नाकारा वाहनों की नीलामी से 48.20 लाख का राजस्व प्राप्त।पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के अधीन विभिन्न थानों और शाखाओं में लंबे समय से उपयोग में न रहे पुराने और नाकारा सरकारी वाहनों की नीलामी मंगलवार को पुलिस लाइन रातानाडा परिसर में नियमानुसार खुली बोली के माध्यम से सम्पन्न हुई। यह नीलामी पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार,पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहिन सी. के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के. पंवार के नेतृत्व में आयोजित की गई।

नीलामी प्रक्रिया के तहत 9 और 10 मार्च को दो दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए इच्छुक व्यक्तियों और वाहन व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा वाहनों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक बोली लगाई। नीलामी से पहले सभी इच्छुक बोलीदाताओं को वाहनों का निरीक्षण करने का अवसर भी प्रदान किया गया, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खुली बोली आयोजित की गई।

चार साल के 66 वाहनों की नीलामी हुई 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के.पंवार ने बताया कि इस नीलामी में वर्ष 2011,2012,2013 और 2015 के कुल 66 पुराने सरकारी वाहनों की बोली लगाई गई। विभिन्न बोली दाताओं ने प्रतिस्पर्धात्मक दरें प्रस्तुत कीं,जिनमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को नियमानुसार वाहन आवंटित किए गए। नीलामी प्रक्रिया से कुल लगभग 48,20,418 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

अनुपयोगी वाहनों का विधिवत निस्तारण किया 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के.पंवार ने बताया कि पूरी नीलामी प्रक्रिया निर्धारित सरकारी नियमों और पारदर्शिता के साथ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न करवाई गई। सफल बोलीदाताओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद वाहन सुपुर्द किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से अनुपयोगी वाहनों का विधिवत निस्तारण कर विभागीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

टीम में यह भी रहे शामिल 
नीलामी के दौरान वाहन नीलामी टीम में डीटीओ छगनलाल मालवीय,वरिष्ठ लेखाधिकारी रचना नेगी,सहायक लेखाधिकारी प्रथम दीनदयाल,लेखाकार दीपक कुमार, प्रभारी सामान्य शाखा मेघसिंह भाटी तथा एमटीओ पुलिस लाइन मदन सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed