Doordrishti News Logo
  • पुलिस ने 70 हजार होल्ड करवाए
  • पता लगते ही खाता बंद करवाने के साथ 1.30 लाख भी बचाए

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र गुलाब सागर का बच्चा क्षेत्र में रहने वाले बैंक सेवा से निवृत केशियर को कस्टमर केयर पर संपर्क करना भारी पड़ गया। शातिर ने ऑनलाइन ठगी करते हुए उनके खाते से 12 लाख 70 हजार 600 रूपए पार कर लिए। पुलिस को सूचना मिलने पर 70 हजार रूपए बचा लिए गए। एक खाते में पड़े सवा लाख रूपए भी बचा लिए। समय पर वे पुलिस को सूचना देते तो संभवत: इतनी बड़ी रकम साफ होने से बच जाती है। मंगलवार को वे पुत्र के साथ सदर कोतवाली थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने अब धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि बाला हाऊस गुलाब सागर का बच्चा में रहने वाले 61 साल के विजय प्रकाश गहलोत पुत्र उदाराम बैंक  केशियर के पद से सेवानिवृत हैं। उनकी हर माह पेंशन आती है। इस माह पेंशन नहीं आने पर उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर पर गूगल सर्च कर नंबर तलाशे। फिर संभवत: वहां किसी शातिर ने नंबर को लेकर उनसे खाता संबंधी संपूर्ण जानकारी जुटा ली। इतना ही नहीं एटीएम के पिन नंबर तक ले लिए।

फिर शातिर ने धड़ाधड़ खाते से रकम साफ करनी शुरू कर दी। पहले दो लाख फिर ढाई लाख इस तरह 13 लाख 600 रूपए पार कर लिए। मोबाइल पर आए संदेशों को उन्होंने अपने पुत्र को बताया तब पुलिस को सूचना दी गई। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि जब तक पुलिस को सूचना मिलती तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिर भी पुलिस ने थाने के साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल ताराचंद की मदद से उनके 70 हजार रूपए होल्ड करवा दिए। साथ ही एक बैँक का खाता भी तुरंत बंद करवा दिया। अन्यथा उसमें रखे करीबन डेढ़ सवा लाख रूपए भी पार हो जाते। यानी विजय प्रकाश गहलोत के खाते से शातिर ने 12 लाख 30 हजार 600 रूपए पार कर लिए। यह रूपए उनको गत वर्ष सेवानिवृति पर ही आए थे।

ये भी पढें – पेयजल लाइन तोडक़र पानी चुराने का आरोप

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026