Doordrishti News Logo

गत माह युवक के पिता ने फंदा लगाकर दी थी जान

जोधपुर, शहर के बोरानाडा स्थित यूको बैंक के एटीएम में गुजरी रात शातिर ने तोड़फ़ोड़ कर रूपए चुराने का प्रयास किया। लगिये से की गई तोड़फ़ोड़ के बावजूद वह रूपए नहीं चुरा पाया। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के पिता ने गत माह फंदा लगाकर जान दी थी। पहले उसमें मर्ग दर्ज हुआ था फिर उसके भाई की तरफ से दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस भी हुआ था। अब एटीएम में सेंध लगाने वाले युवक से पड़ताल चल रही है।

बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल विश्रोई ने बताया कि आधी रात को बोरानाडा के यूको बैंक के एक एटीएम में बदमाश ने तोड़फ़ोड़ कर रूपए चुराने का प्रयास किया। उसने लगिये से एटीएम को पूरी तरह बिखेर दिया। मगर रूपए चुराने में कामयाब नहीं हो पाया। इसमें बैंक के शाखा प्रबंधक राजऋषि गुर्जर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांचने के बाद शातिर मेघवालों की बस्ती बासनी सिलावटा निवासी बिरदाराम पुत्र गंगाराम भील को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी ने बताया कि बिरदाराम के पिता ने गत माह ही फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। घटना में मर्ग दर्ज कार्रवाई हुई थी। बाद में उसके पुत्र ने प्रेमाराम और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी थी। फिलहाल गिरफ्तार बिरदाराम से पड़ताल चल रही है।

ये भी पढें – 46 विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को किया नष्ट

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026