रिटायर्ड सैन्यकर्मी सीनियर सिटीजन से 9 लाख की ठगी
इनाम भेजने के नाम पर शातिर खाते में डलवाता रहा रूपए
जोधपुर,शहर के एक रिटायर्ड सैन्य कर्मी सीनियर सिटीजन से अज्ञात शख्स ने वरिष्ठ नागरिक होने के नाते इनाम दिए जाने की बात को लेकर अपने झांसे में लिया। बाद में कुछ ही दिनों में शातिर ने जालसाजी कर अपने अलग-अलग खाते में 9 लाख के तकरीबन रकम डलवा दी। बाद में पीड़ीत के पुत्र को पता लगा तो वह चौंक गया। इस पर अब परिवादी ने महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि 65 साल के एक सीनियर सिटीजन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इनके अनुसार वे सेना से सेवानिवृत हैं। दो तीन महिने पहले उनकी मोबाइल पर किसी शख्स से चैट के जरिए पहचान हुई थी। तब उसने खुद को फाउंडर बताया था और उनकी सीनियर सिटीजन होने की बात पर इनाम देने की बात की। बाद में शातिर ने उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से भेजने को कहा। मगर बदले में कुछ रूपए खाते में डालने को कहा। जो फीस बाबत था।
झांसे में आए इस सीनियर सिटीजन ने शातिर के बताए खातानुसार उसमें रूपए डाल दिए। गत दो तीन माह तक वे खाते में रूपए डालते गए। तकरीबन 9 लाख रूपए खाते में डाल दिए। इस बात की जानकारी उनके पुत्र को हुई तो पता लगाया कि ऐसा कोई पार्सल नहीं आया है। शातिर ने कारस्तानी कर अपने खाते में रूपए डलवा दिए। महामंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं साइबर एक्ट में केस दर्ज किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

