Doordrishti News Logo

देश-विदेश के प्रख्यात उद्यमी मोटिवेटर विशेषज्ञ होंगे सेमिनार में शामिल

माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो की तैयारियां

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देश-विदेश के प्रख्यात उद्यमी मोटिवेटर विशेषज्ञ होंगे सेमिनार में शामिल। सूबे की सांस्कृतिक राजधानी में साक्षात देवों के देव महादेव अवतरित होंगे जब देश विदेश में निवासरत हजारों माहेश्वरी बंधु वीर प्रसूता भौम सूर्यनगरी में समाज,संगठन और संस्कारों की अभिव्यक्ति को साकार करेंगे,मौका होगा माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो।

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा के नेतृत्व में पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में 9 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाला यह मेगा इवेंट अपने आप में कई खूबियां समेटे होगा। माहेश्वरी प्रदेश सभा अध्यक्ष रतन लाल डागा,प्रदेश मंत्री सत्य नारायण भट्टड़,जिला सभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा,जिला मंत्री नंदकिशोर शाह,स्वागताध्यक्ष गोपाकिशन मालानी,स्वागत मंत्री विष्णु प्रकाश पुंगलिया,समन्वयक ओम प्रकाश सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता महाकुम्भ को भव्य व ऐतिहासिक बनाने को जुटे हैं।

एक ओर महाधिवेशन में वैचारिक आदान-प्रदान,परंपरा व जीवन मूल्यों को जानने का अवसर मिलेगा वहीं ग्लोबल एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय पटल पर धाक जमा चुके उद्यमियों के अनुभवों के लाभ के साथ ही स्टार्टअप व स्थापित उद्यमियों को मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा। सेमिनार कमेटी के संयोजक अनुराग लोहिया ने बताया कि सात साल बाद जोधपुर में पुन: हो रहे माहेश्वरी महाकुंभ व ग्लोबल एक्सपो ऐतिहासिक सफलता दोहराने के साथ ही नये आयाम स्थापित करेगा। 10 जनवरी को आजादी के सौंवे वर्ष 2047 में हम हमारा समाज,हमारी भूमिका विषयक सेमिनार के मुख्य वक्ता अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा होंगे जो समाज के सामाजिक, आर्थिक,शैक्षणिक,राजनैतिक, राष्ट्रीय एव नैतिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालेंगे। सीमेंट के चेयरमैन हरिमोहन बांगड,मुम्बई के उद्यमी आनंद काबरा तथा उज्जैन के उद्यमी आनंद बागंड व्यापारिक उद्यमों का विस्तार विषय पर व्याख्यान देंगे।

इमर्जिग बिजनेस टेंडस एन टेक्नोलॉजी विषयक सेमिनार में एआई,आटोमेशन,रोबोटिक्स, डिफेंस,रिन्युअल एनर्जी तथा आरगेनिक फारमिंग पर राजेश मोहता,अंकुर मोदी,विनोद बाहेती, एसएन नुवाल और कपिल जैसलमेरिया जानकारी देंगे। 11 जनवरी को विभिन्न सेसंस में सेमिनार आयोजित होंगे। वीमन एट द क्रॉसराड्स: हाउ टू मैनटेन वर्क- फैमिली बैलेंस सेशन के तहत दिप्ती किरण माहेश्वरी,संस्कारी सोमानी, गरिमा लोहिया,राधिका गुप्ता, मोनिका मेहता,चंद्रा बूब व उमा बाल्दी,महिलाओं की समाज व जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका,बदलते परिवेश में पारिवारिक,आर्थिक, सामाजिक व संस्कार बचाने में बहुआयामी भूमिका के बारे में विचार साझा करेंगी। नेक्स्ट सेशन में अभय भूतड़ा व धनश्री मानधना जेन जी: डिकोडिंग के बारे में बताएंगे। चेतना फाउंडेशन स्क्रीन टाइम सेवर के रामपाल सोनी,श्याम सोनी, तथा माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल के सतीश चरखा हमारा समाज, हमारा संगठन इसका वर्तमान स्वरूप, भविष्य की आवश्यकताओं की जानकारी देंगे। निलेश प्रतानी, गोविंद व श्रीकांत बाल्दी के रिमैनिंग इज्यूकेशन फॉर टूमारो सेशन के बाद पारम्परिक रूप से सेमिनार्स का समापन होगा।

गौरतलब हैं कि सेमिनार्स के समानांतर एनआरआई,सीए, डाक्टर्स,डिफेंस सेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों के सेमिनार्स भी आयोजित होंगे,जिनमें माहेश्वरी समाज के गणमान्यजन भाग लेंगे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026