Doordrishti News Logo

उद्यानिकी गतिविधियों के वित्तीय वर्ष 2022-23 में पंजीकरण 15 मई तक

जोधपुर, उद्यान आयुक्तालय जयपुर के द्वारा उद्यानिकी गतिविधियों के समस्त श्रेणी के कृषकों क्रमशः सामान्य,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुदान के लिए लाभान्वित होने के लिये उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे ग्रीन हाउस (पॉली हाउस) शेडनेट हाउस प्लास्टिक मल्च, प्लास्टिक लॉटन नवीन बगीचा स्थापना राज किसान पोर्टल पर तथा कम लागत प्याज भण्डारण संरचना, पैक हाउस, सामुदायिक जल स्रोत, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, अधिक मूल्यों वाली सब्जियों (हाई वैल्यू) इत्यादि के लिए ई-मित्र पर 15 मई तक ऑन लाईन आवेदन कर पंजीकरण करा सकते हैं।

उद्यान विभाग के उपनिदेशक जयनारायण स्वामी ने बताया कि 15 मई तक पंजीकरण कराने वाले कृषकों को वर्ष 2022-23 में उद्यानिकी गतिविधियों में जिले को प्राप्त लक्ष्यों से डेढ़ गुणा अधिक (150 प्रतिशत) आवेदन प्राप्त होने पर लाभान्वित किये जाने के लिये जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा लॉटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सौर उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत सौर उर्जा पन्य संयंत्र स्थापना के लिये जिले के जिन कृषकों ने पूर्व में ई मित्र पर आवेदन किये थे तथा उनकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी नहीं हुई है. उन कृषकों को राज किसान साथी पोर्टल पर पुनः आवेदन करना होगा। ऐसे कृषक जिन्होंने पूर्व में ई-मित्र पर आवेदन कर टोकन नम्बर की रसीद प्राप्त की थी उसकी सूचना राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन करते समय टोकन नम्बर (ओल्ड एप्लीकेशन) पर क्लिक कर दर्ज करना आवश्यक होगा, ताकि उनके आवेदन की वरीयता ई-मित्र पर आवेदन की वरीयता अनुसार सुरक्षित रह सके। नवीन आवेदकों को अपना आवेदन राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाईन करना होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज

February 21, 2026

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ

February 21, 2026

बाइक चोर को पकड़ा सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक

February 21, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था

February 21, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार

February 21, 2026

दो साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार

February 21, 2026