Doordrishti News Logo

होश आया,अस्पताल से वायरल हुआ वीडियो

हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग का मामला

जोधपुर,शहर में हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू को एक हफ्ते पहले गोली मारने के मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इधर बुधवार को उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जो अहमदाबाद अस्पताल का लग रहा है जहां पर वह होश में नजर आ रहा है। परिजन की तरफ से उसे कोई पेय पदार्थ पिलाया जा रहा है। पुलिस अब उसके बयान लेने अहमदाबाद जा सकती है। वीडियो वायरल होने से उसके जल्दी स्वास्थ्य होने की संभावना बलवती हुई है। वह स्वस्थ नजर आ रहा है। मगर वीडियो से लग रहा है कि वह अब भी बोल पाने में कुछ असमर्थ है।

ये भी पढ़ें- राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे जोधपुर

सनद रहे कि गत सप्ताह वितराग सिटी में राकेश मांजू पर गोली चलाने वाले भोपलगढ़ के दो आरोपी रघुवीर सिंह और दयालराम को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी रिमांड पर हैं, उनसे पूछताछ चल रही है। पूरी घटना के मास्टर माइंड विक्रम नांदिया, बजरंग सिंह पालड़ी सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को भी पकड़ा है, जिनका घटना में शामिल होने की आशंका है। यह भी शक है कि उनमें से एक वितराग सिटी में काम करने वाला सुरक्षा गार्ड है। हालाकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टी नहीं की है। राकेश मांजू के परिजन उसे अहमदाबाद इलाज कराने के लिए ले गए हैं। जिसके होश में आने वाला एक वीडियो अस्पताल से वायरल हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed