रीट परीक्षा:पहली पारी में पकड़े तीन फर्जी परीक्षार्थी
- बनाड़, उदयमंदिर और शास्त्रीनगर में पकड़े गए डमी परीक्षार्थी
- दोपहर तक तीन प्रकरण दर्ज
जोधपुर, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट का आयोजन आज पहली पारी के साथ शुरू हुआ। प्रशासन की तरफ से की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा हुई। पहली पारी की परीक्षा दोपहर में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई। कमिश्ररेट पुलिस ने परीक्षा में तीन फर्जी परीक्षार्थियों को भी पकड़ा है।
बनाड़, उदयमंदिर और शास्त्रीनगर पुलिस ने तीन अलग/अलग प्रकरण दर्ज किए है। एक फर्जी परीक्षार्थी टीचर भी है। जो शास्त्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
शहर में रीट परीक्षा का आयोजन सुबह शुरू हुआ। दोपहर में पहली पारी तक की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतेजामात के साथ हुई। हर परीक्षा कंद्र के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जोधपुर मुख्यालय के 62 केंद्रों पर यह परीक्षा पहली पारी में हुई। दूसरी पारी भी शुरू हो चुकी है। कमिश्नरेट पुलिस ने बनाड़,उदयमंदिर पुलिस ने सोजती गेट स्थित उम्मेद कन्या स्कूल से एवं शास्त्रीनगर पुलिस ने एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा है। डीसीपी वेस्ट गौरव यादव के अनुसार बाड़मेर के एक टीचर जुंझाराम को पकड़ा गया है। वह प्रेमप्रकाश नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। वहीं पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि अभी पहली पारी में संपन्न हुई परीक्षा में 2 दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए है। दिव्यांग छात्रा को बाहर निकाला, साढ़े नौ बजे परीक्षा से किया बाहर
इधर सुबह जब परीक्षा शुरू हुई तो रॉटरी चौराहा स्थित गर्ल्स कन्या स्कूल से जालोर जिले की एक दिव्यांग छात्रा श्रेयांसी चौधरी को बाहर कर दिया गया। वह सही समय पर परीक्षा देने आई। साढ़ेे नौ बजे यह कहकर परीक्षा से बाहर कर दिया गया कि उसका राइटर नहीं है। जबकि स्कूल सर्टिफिॅकेट में जारी राइटर का बताया गया है। छात्रा ने परीक्षा से बाहर किए जाने को लेकर केंद्राधीक्षक को शिकायत दी है। छात्रा की आंखों से अश्रुधारा बह रही थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

