Doordrishti News Logo

एक ही मकान में किराए पर रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म

जोधपुर,जिला पूर्व में एक किशोरी से दुष्कर्म का केस पुलिस ने दर्ज किया है। पॉक्सो एवं दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता अब बालिग हो चुकी है। उसने रिपोर्ट में फोटो वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस इसमें अनुसंधान कर रही है। आरोपी और पीड़िता एक ही मकान में किराए पर रहते हैं।

ये भी पढ़ें- टायर गोदाम और स्टील फैक्ट्री में लगी आग से मची अफरातफरी

माता का थान पुलिस ने बताया कि एक किशोरी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसका आरोप है कि वह थाना क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रहती है। उसी मकान में एक अन्य युवक किराए पर रहता था। उसने दस महिने पहले जान पहचान के बाद दोस्ती की और दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी फोटो वीडियो भी बना लिया। जिस पर वह बार-बार यौन शोषण करने लगा। पुलिस ने बताया कि किशोरी अब बालिग हो गई है,मगर अब पुलिस में इसमें रिपोर्ट दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews