Doordrishti News Logo

महान योद्धा राव जयमल राठौड़ की स्मृति में डाक टिकट जारी

चित्तौड़गढ़, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राव जयमल राठौड़ का भारत के गरिमामय इतिहास में पूज्य स्थान है। शौर्य और बलिदान उनकी महानता का परिचायक है। शुक्रवार को महान योद्धा राव जयमल राठौड़ की स्मृति में डाक टिकट विमोचन समारोह में शेखावत ने कहा कि जर्मन विद्वान काउंटनोआर ने राव जयमल राठौड़ को चित्तौड़ का शेर कह कर संबोधित किया। आज हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि मेवाड़ के इतिहास के ऐसे वीर पुरोधा पर डाक टिकट जारी किया जा रहा है। पिछले 500 साल से अधिक समय से राव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

समारोह में तेजपुर (असम) से ऑनलाइन भागीदारी करते हुए शेखावत ने कहा कि मेड़तिया राठौडों ने शौर्य और बलिदान के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इनमें राव का नाम सर्वाधिक प्रसिद्ध है। राव ने अकबर की शक्तिशाली सेना से एक साल से अधिक समय तक मोर्चा लिया था और चित्तौड़ दुर्ग की रक्षा की थी। मुगल सेना के इतने सैनिकों और सुरंग खोदने वाले मजदूरों को मारा था कि लाशों के अंबार लग गए थे। तब अकबर ने किले के नीचे सुरंगें खोदकर मिट्टी निकालने वाले मजदूरों को एक-एक मिट्टी की टोकरी के बदले एक-एक स्वर्ण मुद्रा दी थी, ताकि कार्य चालू रहे।

शेखावत ने कहा कि राव जयमल राठौड़ की वीरता ने अकबर के हृदय पर ऐसी अमिट छाप छोड़ी थी कि उसने उनकी हाथी पर सवार पत्थर की विशाल मूर्ति बनवाई थी। राव एक कुशल शासक भी थे। मेड़ता के अलावा उनके पास मेवाड़ में बदनोर की जागीर भी रही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह अवसर मुझे गर्व से पूरित कर गया। आज की पीढ़ी को राव जयमल राठौड़ से व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

ये भी पढें – खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा 22 से 23 सितम्बर को जोधपुर में

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026