दो दिन परिवर्तित मार्ग से चलेगी रानीखेत एक्सप्रेस
जोधपुर,दो दिन परिवर्तित मार्ग से चलेगी रानीखेत एक्सप्रेस। जयपुर मंडल पर तकनीकी कार्य होने के कारण काठगोदाम-जैसलमेर- काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
यह भी पढ़ें – उत्तराखंड के बिनसर में दावानल में 4 जिंदा जले,4 घायल
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जयपुर मंडल के किशनगढ़-मंडावरिया स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य प्रगति पर होने के कारण रानीखेत एक्सप्रेस का मार्ग बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेन 15014/15013, काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस जो 15 जून को काठगोदाम व 16 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह आवागमन में रेवाड़ी-रींगस- फुलेरा के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी तथा मार्ग में नारनौल,नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा,कुचामन सिटी,मकराना, डेगाना व मेड़ता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

