Doordrishti News Logo

जोधपुर, भाई बहन की रक्षा का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन 22 अगस्त को है। शहर के बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लग गई हैं। बाजारों में खरीदफरोख्त के लिए बहिनों की भीड़ भी उमड़ऩे लगी है। बाजारों में इस बार भी कई तरह की नई वैरायटियों की राखियां सज गई हैं। सूत से लेकर चांदी और सोना, मेटल की राखियां बाजारों में इस बार देखी जा सकती हैं। रक्षाबंधन पर इस बार पूरा दिन श्रेष्ठ बताया गया है। भद्रा भी इस बार राखी पर नहीं रहेगी। पूरा दिन राखी के लिए अच्छा बताया गया है।

रक्षाबंधन नजदीक सजने बाजार

रक्षाबंधन के त्योहार को भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त रविवार को है। इस बार सुबह से लेकर शाम तक राखी बांधने का संयोग बना हुआ है। जो अलसुबह से शुरू होकर देर शाम तक बना हुआ है।

सज गई दुकानें,उमड़ रही बहने

रक्षाबंधन पर्व को देखते बाजार में राखियों की स्टालें लग गई हैं। इस बार रंग-बिरंगी राखियों की ढेर सारी वैरायटी बिकने को आई है।  विशेष आकर्षण हैंड मेड राखियों की कई रेंज के साथ चंदन, रुद्राक्ष की राखियों का है। बच्चों के लिए भी इस बार बहुत सारी डिजाइनों की राखियां आई हैं। इसमें डोरेमोन,पबजी,वड़ापाव, पानीपूरी,डोसा, छोटा भीम, शिन चेन, लिटिल सिंघम आदि प्रकार की राखियां बिक्री के लिए आई हैं।

मिठाइयों की दुकानों पर आने लगे ऑर्डर

रक्षा बंधन पर्व को नजदीक देखते हुए इस बार मिठाइयां के ऑर्डर भी मिलने शुरू हो गए है। लोगों द्वारा अलग- अलग किस्म की मिठाइयां का ऑर्डर दिया जा रहा है। नामचीन दुकानों पर अभी से भीड़ उमड़ पड़ी है।

ये भी पढें – जुआरियों की धरपकड़, रूपए बरामद

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026