Doordrishti News Logo

रामदेवरा मेला नजदीक

जोधपुर, लोक देेवता रामदेवरा मेला नजदीक है। भादवा के शुक्ल पक्ष की द्वितीया से शुरू होने वाले मेले के लिए अब शहर मे जातरूओं का आना शुरू हो गया है। शहरी क्षेत्र में जातरू कम नजर आ रहे मगर बाहरी इलाकों में जातरूओं को रैला उमड़ऩे लगा है। मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर में धोक लगाने के बाद जातरू रामदेवरा के लिए कूच करते हैं।

बढ़ते जातरूओं की संख्या को देखते हुए अब पुलिस ने भी कानून व्यवस्था और मंदिर प्रशासन की तरफ से की जाने वाली व्यवस्थाओं को जायजा लेना शुरू कर दिया है। पुलिस आयुक्त जोस मेाहन आज दिन में मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर प्रशासन से व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। एसीपी नीरज शर्मा, प्रतापनगर थानाधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस ने यहां पर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

आगामी दिनों में लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला शुरू होने वाला है। राखी के बाद भाद्रपक्ष लग जाएगा। भादवे के कृष्ण पक्ष के उपरांत शुक्ल पक्ष से मेला भरना शुरू होगा। कोविड के चलते पिछले साल मेला नहीं भर पाया था। मगर इस बार जातरूओं का आना शुरू हो गया है। बाहरी इलाकों में जातरूओं के आने का सिलसिला पंद्रह दिन पहले ही हो गया था। मगर अब इनकी संख्या बढऩे के साथ पुलिस भी चाकचौबंद नजर आने लगी है। पुलिस की तरफ से मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले जातरूओं के लिए व्यवस्थाएं जांची जाने लगी है। कोविउ का पालन हो इसमें आशंका बनी है।

ये भी पढें – जल जीवन मिशन के तहत पाली जिले को मिली 156 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026