आईटीआई में राज स्किल-2023 प्रतियोगिता आयोजित
जोधपुर,संभाग स्तरीय राज स्किल- 2023 प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर में किया गया। प्रतियोगिता में ड्रेस मेकिंग, डीजल मैकेनिक,फिटर,कोना तथा इलेक्ट्रीशियन सहित पांच व्यवसायों के कुल 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुधीर व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद संस्थान में संभाग स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें संभाग स्तर पर क्वालीफायर दौर में चयनित प्रत्येक व्यवसाय में सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संभाग स्तरीय प्रमाण-पत्र विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय उपनिदेशक मुनीश शर्मा द्वारा दिया गया।
ये भी पढ़ें- युवा पत्रकारों को जेंडर संबंधी मुद्दों पर मिलेगी ट्रेनिंग-मेंटरशिप
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आए प्रथम 3 प्रतिभागियों को संभाग स्तरीय सम्मान तथा पारितोषित दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उद्यमी संजय बाफना एवं विशिष्ठ अतिथि उद्यमि गिरिश महेश्वरी थे। सम्मान समारोह का संचालन समूह अनुदेशक ओम प्रकाश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुधीर व्यास ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

