Doordrishti News Logo

राज.जाट महासभा ने उम्मेद अस्पताल में किए 1100 कम्बल भेंट

जोधपुर,राज.जाट महासभा ने उम्मेद अस्पताल में किए 1100 कम्बल भेंट। राजस्थान जाट महासभा द्वारा शहर के उम्मेद अस्पताल में विभिन्न वार्डों में मरीजों के सर्दी से बचाव के लिए 1100 कम्बल सेवार्थ भेंट किए गए।

इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.हंसलता गहलोत,डॉ.मनीष पारख,डॉ.रिजवाना शाहीन के साथ वरिष्ठ लेखाधिकारी तेजसिंह उपस्थित थे।

इसे भी पढ़िए- मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिलीप कच्छवाहा व एमडीएमएच अधीक्षक विकास राजपुरोहित एपीओ

राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील,राजस्थान जाट महासभा महिला प्रकोष्ठ शारदा चौधरी, दिनेश निठारवाल प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान युवा जाट महासभा एवं भँवरलाल काला प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षा संघ (शेखावट), समस्त महिला विंग राजस्थान जाट महासभा को अस्पताल अधीक्षक डॉ. अफ़ज़ल हकीम द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: