Doordrishti News Logo

रेलवे स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस पर रेलवे का मुख्य समारोह

  • डीआरएम करेंगी ध्वजारोहण
  • बच्चों को मिलेंगी शैक्षणिक सहायता

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गुरुवार को रेलवे स्टेडियम में होगा जहां डीआरएम गीतिका पांडेय ध्वजारोहण करेंगी। गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेडियम में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण के पश्चात डीआरएम द्वारा सेंट जोंस एम्बुलेंस,जिला रोवर्स और रेलवे सुरक्षा बल की परेड का निरीक्षण किया जाएगा। बाद में मंडल रेल प्रबंधक का अभिभाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम,सम्मान समारोह व बैलून उड़ाने के कार्यक्रम होंगे।

ये भी पढ़ें- बासनी बिजलीघर के बाहर से अनुबंध पर लगी स्वीफ्ट कार चोरी,आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर के शर्मा के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान डीआरएम द्वारा महिला कल्याण समिति की ओर से ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययनरत मेधावी छात्राओं एवं दिव्यांग बच्चों में शैक्षणिक प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। आयोजन के लिए रेलवे स्टेडियम पर तैयारियां कर ली गई हैं।

रेलवे अस्पताल में होगा फल वितरण

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती रेलकर्मियों और उनके आश्रितों में मिठाई और फल वितरित किए जाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026