Doordrishti News Logo

रेलवे की अंतर विभागीय क्रिकेट स्पर्धा प्रारंभ

लेखा व स्टोर ने अपने मैच जीते

जोधपुर,रेलवे की अंतर विभागीय क्रिकेट स्पर्धा प्रारंभ।रेलवे की अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता गुरुवार से यहां रेलवे स्टेडियम में प्रारंभ हुई। पहले दिन लेखा व स्टोर शाखाओं ने अपने मैच जीते। मंडल खेलकूद संघ के तत्वावधान में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के गुरुवार को खेले गए उद्घाटन मैच में लेखा शाखा ने कार्मिक शाखा को 14 रनों से हरा दिया। लेखा शाखा ने रामनिवास के 36 रनों की मदद से 118 रन बनाए। कार्मिक शाखा की ओर से डॉ अरविंद कुमार व शिवपाल ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में कार्मिक शाखा 104 रन ही बना पाई।दूसरे मुकाबले में स्टोर शाखा की टीम ने मेडिकल शाखा को हराया।

यह भी पढ़ें – संघर्ष व समाजसेवा में अग्रणी रहे कर्मवीर आर्य-आर्यवेश

प्रारंभ में डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने टॉस कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से परिचय लिया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन,मंडल खेलकूद अधिकारी प्रवीण चौधरी, मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीणा भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026