Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के पांचवीं रोड चौराहा के पास गुरूवार रात एक डंपर ने रेलवे वर्कशॉप कर्मचारी को कुचल दिया। इससे हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे पैदल ही मार्ग से किसी काम से निकल रहे थे। संभवत: साइड से लगी टक्कर से मृत्यु हो गई। देर रात तक सरदारपुरा पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। सरदारपुरा थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि पांचवीं रोड पर नगर निगम के डंपर ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

रेलवे वर्कशॉप कर्मी कुचला

मृतक की पहचान सरगरा कॉलोनी, चौपासनी रोड निवासी राकेश पुत्र मोहनलाल सरगरा के रूप में हुई। वह रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत था। वक्त घटना पैदल ही मार्ग से निकल रहे थे। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। दुर्घटना के बाद चौराहा पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। शुक्रवार को आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौका स्थल से डंपर जब्त कर लिया। चालक के खिलाफ जांच की जा रही है।

पब्लिक रोष में, पुलिस घुमटी में दी शरण

इस दुर्घटना के बाद एकत्र हुए लोगों ने डंपर चालक के खिलाफ रोष जाहिर किया। उससे मारपीट करने वाले थे मगर बाद में उसे चौराहा पर लगी यातायात पुलिस की घुमटी में शरण दी गई। अन्यथा उसे पब्लिक का कोपभाजन बनना पड़ सकता था।

ये भी पढें – काकी ससुर के पुत्र ने किया भाभी से दुष्कर्म

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026