रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने पूछी इंदुदेवी की कुशलक्षेम
रेल हादसे में हुई थी घायल
जोधपुर,सूर्यनगरी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारणों की जांच करने जोधपुर पहुंचे रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मंगलवार को हादसे में घायल इंदु देवी की अस्पताल में कुशलक्षेम पूछी।
रेल सुरक्षा आयुक्त (मध्य परिमंडल) मनोज अरोड़ा व डीआरएम गीतिका पांडेय ने मेडिपल्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती चांदपोल निवासी इंदु देवी (47) पत्नी राजेश कुमार की कुशलक्षेम पूछी और उनको उपलब्ध करवाए गए उपचार के बारे में जानकारी हासिल की।
ये भी पढ़ें- पाली प्रशासन के सहयोग को बताया अनुकरणीय
इस दौरान इंदु देवी और उनके पति ने रेलवे द्वारा किए गए बचाव और राहत कार्यों की मुक्त कंठ प्रशंसा की और समय पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध होने की जानकारी दी। उन्होंने संरक्षा आयुक्त को बताया कि दुर्घटना के बाद से ही डीआरएम गीतिका पांडेय लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए हैं और बेहतर उपचार के चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं इसके अतिरिक्त रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखे हुए हैं।
इंदु देवी जोधपुर के मेडिपल्स अस्पताल के वार्ड नंबर 303 में भर्ती है जिन्हें घायल होने पर पाली के बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया है। वह सूर्यनगरी एक्सप्रेस के एस-3 कोच की 57 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रही थी।
रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन ने बताया कि इंदुदेवी के पेल्विक बोन फैक्चर है और उन्हें एक माह तक बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन भी साथ थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

