Doordrishti News Logo

चुनाव के बादल छंटते ही सूर्य निकलेगा और कमल खिलेगा -शेखावत

  • मीडिया से बातचीत
  • कार्यकर्ताओं का एक ही उद्देश्य कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना

जोधपुर,केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में अभी चुनाव रूपी बादल छाएंगे, लेकिन ज्यों ही ये बादल छंटेगे सूर्य निकलेगा तो कमल अवश्य खिलेगा।

जोधपुर में शुक्रवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बी, सी या डी टीम में मैं विश्वास नहीं रखता लेकिन यह खुला मैदान है। लोकतंत्र के समर में सबकी अपनी-अपनी आकांक्षाएं,अपेक्षाएं उत्कंठाएं और इच्छाएं होती हैं। सब अपनी-अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए लोकतंत्र के इस समर में हाथ आजमाएंगे। अभी थोड़े दिन पहले अरविंद केजरीवाल भी आकर गए थे। एक लंबा-चौड़ा भाषण वर्तमान सरकार को लेकर देकर गए। ओवैसी भी आए थे। उन्होंने भी यहां और बाड़मेर में सब जगह पर कार्यक्रम किए हैं। अभी कुछ लोग और अभी आने वाले होंगे। कुछ लोग जो इधर-उधर खड़े हैं,पॉलीटिकल पार्टियों में खड़े हैं। वह भी शायद कुछ नए रास्ते खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल आज से

अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा,बादल छटेंगे,जब चुनाव के बादल छाटेंगे तब सूरज निकलेगा जब सूरज निकलेगा तो अवश्यम्भावी है कि कमल जरूर खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का फिलहाल एक ही उद्देश्य है,कांग्रेस का सत्ता से बाहर करना।

एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शनिवार को आयोज्य होली मिलन समारोह पार्टी का विशुद्ध रूप से पारिवारिक समारोह है। भाजपा विशाल पार्टी है और परिवार भाव से काम करती है। पार्टी समाज के हित में काम करती है। इसलिए हर चीज को चुनाव से जोड़कर देखना गलत है। इस होली मिलन समारोह को पार्टी के पारिवारिक कार्यक्रम के रूप में ही देखा जाना चाहिए। हालांकि,यह सही है कि कई राजनीतिक दल चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय होते हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच में वर्ष पर्यंत सक्रिय होने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह के माध्यम से आपसी सौहार्द बढ़ाकर परिवार भाव को पुष्ट करने की परंपरा भाजपा की रही है। यह होली मिलन समारोह उसी का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें- मोबाइल शॉप में चोरों ने सेंध लगाई, शटर मोड़ा

शेखावत ने कहा कि दीपावली पर यह तय किया गया था कि दिवाली स्नेह मिलन जोधपुर शहर की तीनों विधानसभाओं को मिलाकर करें, ताकि कार्यकर्ताओं को एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का मौका मिले, लेकिन दुर्भाग्य से जो तिथि तय की गई थी,उससे दो दिन पहले ही मोरबी का दर्दनाक हादसा हो गया। इसके चलते भाजपा के देशभर में इस तरह के आयोजन स्थगित कर दिए गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस बात का आग्रह किया था। चूंकि पिछली बार दीपावली पर ये कार्यक्रम नहीं कर पाए थे। इसलिए अब होली पर इस तरह की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम में विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी शामिल होकर पार्टी के परिवार भाव को प्रत्यक्ष देख सकेगा। उसे इस बात की जिम्मेदारी का अहसास भी हो कि वह इतने बड़े परिवार का हिस्सा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026