Doordrishti News Logo

अवैध चेन पुलिंग पर रेलवे सुरक्षा बल की सख्ती 8 माह में 474 यात्री गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध चेन पुलिंग पर रेलवे सुरक्षा बल की सख्ती 8 माह में 474 यात्री गिरफ्तार। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर रेलवे सुरक्षा बल चेन पुलिंग के विरुद्ध एक्शन मोड में है। बिना किसी वैध कारण के ट्रेन रोकने की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मंडल स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश कुमार शर्मा के अनुसार चालू वित्त वर्ष के प्रारंभिक 8 महीनों के दौरान जोधपुर मंडल में चेन खींचकर ट्रेन रोकने के कुल 495 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 474 यात्रियों को रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए 474 यात्रियों में से 456 मामलों में रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा जुर्माना लगाया गया,जिसके तहत अब तक कुल 1 लाख 83 हजार 400 सौ रुपए की राशि वसूली जा चुकी है। शेष मामलों में कानूनी प्रक्रिया प्रगति पर है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बिना किसी ठोस और वैध कारण के चेन पुलिंग करना गैरकानूनी है। इससे न केवल ट्रेन संचालन बाधित होता है,बल्कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा और समय बद्धता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रेलवे ऐसे कृत्यों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाए हुए है।

बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट प्रयागराज की जगह सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी

डीआरएम ने यात्रियों से अपील की है कि केवल आपात स्थिति में ही चेन पुलिंग का उपयोग करें। अनावश्यक चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी तथा इसके प्रति यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।

इस धारा के तहत है चेन खींचना अपराध
बिना किसी वैध कारण के अलार्म चेन खींचना भारतीय रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 141 के तहत एक गंभीर अपराध है। दोषियों को एक साल तक की कैद और 1 हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है।

गड़बड़ा जाता है दूसरी ट्रेनों का परिचालन समय
रेल गाड़ियों के परिचालन समय को प्रभावित करने वाले मामलों में एक है चेन पुलिंग किया जाना। रेलवे द्वारा चेन पुलिंग की व्यवस्था विशेष/आपात स्थिति के लिए की गई है, लेकिन कई बार सामान्य स्थिति में भी अकारण चेन पुलिंग की जाती है। जिसके कारण चेन पुल की गई गाड़ी के अलावा उसके पीछे चलने वाली गाड़ियां भी विलंबित/प्रभावित होने से समय और राजस्व की हानि होने के साथ-साथ सह यात्रियों को भी असुविधा होती है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026